कोरोना से मुक्ति के लिए गायत्री यज्ञ

  • ब्रम्हपुरी में 305, पूरी दूनिया में 10 लाख लोगों ने किया यज्ञ
  • अखिल विश्व गायत्री परिवार ब्रम्हपुरी का आयोजन

Loading

ब्रम्हपुरी. अखिल विश्व गायत्री परिवार ब्रम्हपुरी की ओर से घर घर में गायत्री यज्ञ अभियान अंतर्गत ब्रम्हपुरी साथ ही परिसर के 305 घरों में एक समय में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया.  

विश्व भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे चिकत्सिक, नर्सेस, स्वच्छता कर्मचारी और प्रशासकीय अधिकारी का मनोबल बढे इसके लिए साथ ही पर्यावरण संतुलन, वातावरण परष्किार, स्वास्थ्य शरीर, स्वच्द मन, सभ्य समाज एवं सशक्त राष्ट्र नर्मिाण के लिए अखिल वश्वि गायत्री परिवार की ओर से घर घर गायत्री यज्ञ अभियान का आयोजन किया गया था.

सभी को कम समय में सुलभ पध्दति से यज्ञ संपन्न हो इसके लिए गायत्री परिवार की ओर से एक किट मुफ्त दी गई थी. इसमें देसी गाय के गोबर का दीपक, स्टैंन्ड और वनौषधि हवन सामग्री दी गई थी. एक प्लेट में स्टैंड रखकर उसके नीचे जला हुआ दीपक रखकर और स्टैंड पर गोबर का दीपक रखकर वह पूरी तरह से जल जाने पर इसमें गायत्री मंत्रों से वनोषधि की आहुति देने का कहा गया था.

आधुनिक वज्ञिान में अन्न, पानी शुध्द करने के विभन्नि माध्यम सहज उपलब्ध है. मात्र हवा शुध्द करने के लिए आज भी कही भी माध्यम उपलब्ध नहीं है परंतु वैदिक काल से प्रचलित यज्ञ के माध्यम से वातावरण का परष्किार और पर्यावरण संतुलित रखा जाता था. आज भी वातावरण काफी प्रदूषित होकर इसमें विभन्नि प्रकार के बैक्टरिया, वायरस और फंगस विभन्नि बीमारी फैलाने में मदद कर रहे है. आज की तारीख में वातावरण परिशोधन अर्थात सैनिटाईजेशन के लिए साथ विभन्नि इलेक्ट्रानिक उपकरणों से निकलनेवाले घातक किरणों से बचाव करने के लिए एवं घरों में सकारात्मक उर्जा नर्मिाण करने के लिए शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य संतुलित रखने के लिए उत्तम माध्यम यज्ञ होने के विचार वश्विभर के शास्त्रज्ञ का है.