Virat Kohli

    Loading

    -विनय कुमार

    ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू’ के धुरंधर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का IPL में खराब फॉर्म में जारी है। विराट कोहली इस आईपीएल टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल नहीं हो पाए। आज 14 अप्रैल की शाम ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ (SRH) के खिलाफ इस ताज़ा आईपीएल टूर्नामेंट के छठे मैच में वे 33 रन बनाकर चलते बने। दूसरी तरफ, उनकी टीम के साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आज बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी का सूखा खत्म किया। उन्होंने 5 साल बाद आईपीएल टूर्नामेंट में अर्धशतक ठोका है।

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में RCB के एंग्री यंग मैन कप्तान विराट कोहली टीम की अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो पाए। उन्हें SRH के घातक गेंदबाज जेसन होल्डर (Jason Holder) की गेंद पर कोहली विजय शंकर के हाथों लपक लिए गए। विराट कोहली ने 29 गेंद में 33 रन बनाए। 33 रनों इस पारी में हालांकि  उनके बल्ले से 4 चौके निकले। विराट कोहली ने आईपीएल टूर्नामेंट में अपना पिछला अर्धशतक ‘चेन्नई सुपरकिंग्स’ (CSK) के खिलाफ 25 अक्टूबर 2020 को दुबई के मैदान में लगाया था। उस मैच में उन्होंने 43 गेंद पर 50 रन बनाए थे। उसके बाद कप्तान कोहली ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 9, SRH के खिलाफ 7, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 और इस साल IPL 2021 के इनौग्राल मैच में MI के खिलाफ 33 रन बनाए।

    दूसरी तरफ, कप्तान विराट कोहली के साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की बात की जाए तो उन्होंने SRH के खिलाफ आज 41 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के भी निकले। आज के मैच में उनके गरमाए बल्ले का  स्ट्राइक रेट 143.90 का रहा। बेहतरीन शॉट मारने के चक्कर में SRH के घातक तेज़ गेंदबाज जेसन होल्डर (Jason Holder)  की गेंद पर रिद्धिमान साहा (Vriddhiman Saha) ने उनका कैच लपक लिया और मैक्सवेल को पवेलियन लौटना पड़ा।

    ग्लेन मैक्सवेल ने अपना पिछला अर्धशतक ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ (Punjab Kings) की तरफ से खेलते हुए ‘कोलकाता नाइटराइडर्स’ (KKR) के खिलाफ 5 साल पहले 4 मई 2016 में बनाया था। उस मैच में उनके बल्ले से 42 गेंदों में पर 68 रन निकले थे।

    गौरतलब है कि, RCB ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को इस सीजन से पहले नीलामी में 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। अबकी ताज़ा सीज़न IPL 2021 के शुरुआत के 2 मैचों में उन्होंने अपना मोल  साबित किया है। इस सीजन के inaugral match में ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians) के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 39 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसमें कोई दो राय नहीं कि RCB मैक्सवेल के इस प्रदर्शन से खुश ज़रूर होगा।