it-will-take-some-time-to-dhoni-at-his-best-fleming

Loading

– विनय कुमार

आज IPL T20, 2020 की पच्चीसवीं भिडंत कैप्टन कूल एमएस धोनी की येलो आर्मी और  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच चल रही है। अगर धोनी का रिकॉर्ड देखें तो बड़ी दिलचस्प तस्वीर सामने नजर आती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ खेले पिछले 4 मैचों में धोनी नाबाद रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) का कोई भी गेंदबाज इन चार मैचों में उन्हें आउट करने में सफल नहीं हो पाया। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL T20 के इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ 794 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया ये सर्वाधिक स्कोर है।

पिछले चार मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 48 गेंदों पर नाबाद 84, 23 गेंदों में नाबाद 31, 70 गेंदों में 70 और 17 गेंदों में 21 रन बनाए हैं। इन सभी मैचों में धोनी का स्ट्राइक रेट शानदार रहा है।

RCB के ख़िलाफ़ पिछले 4 मैचों में धोनी 

48 गेंद पर नाबाद 84 रन

3 गेंद पर नाबाद 31रन

34 गेंदों पर नाबाद 70 रन

17 गेंदों पर नाबाद 21 रन

कौन रचेगा दूसरे के खिलाफ इतिहास 

दिलचस्प बात ये भी है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड RCB के कप्तान विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने 40 से ज़्यादा की औसत से CSK के खिलाफ 747 रन बनाए हैं। अब दिलचस्प तस्वीर ये देखने की होगी कि दोनों में से कौन दूसरे के खिलाफ 800 रन ठोकने का रिकॉर्ड कायम करता है। RCB के खिलाफ 800 रनों के आंकड़े से  महेंद्र सिंह सिर्फ़ 7 रन दूर हैं, जबकि CSK के खिलाफ इस आंकड़े को छूने के लिए विराट कोहली को 53 रन चाहिए। 

विराट का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा 875 रन बनाए हैं, उन्होंने ये मुकाम इस ताज़ा सीज़न यानी IPL T20, 2010 के 5वें मैच में हासिल किया।