चाय के विश्राम के समय ऋषभ पंत 36 और वाशिंगटन सुंदर एक रन पर खेल रहे थे।
अहमदाबाद. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच (India vs England 4th Test Match) के दूसरे दिन चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 153 रन बनाये। भारत ने दूसरे सत्र में 73 रन जोड़े और इस बीच रोहित शर्मा (49) और रविचंद्रन अश्विन (13) के विकेट गंवाये।
Rishabh Pant and Washington Sundar take India to 153/6 by tea on day two, trailing England by 52 runs.#INDvENG | https://t.co/6OuUwURcgX pic.twitter.com/qG8ltX9l33
— ICC (@ICC) March 5, 2021
चाय के विश्राम के समय ऋषभ पंत 36 और वाशिंगटन सुंदर एक रन पर खेल रहे थे। भारत अभी इंग्लैंड से 52 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाये थे।