Team lived up to expectations by performing well in every department: Rohit

इस बार आईपीएल में रोहित (Rohit Sharma) कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Loading

मुंबई. देश में कोरोना वायरस के चलते खौफ का माहौल बन गया है। ऐसे में हर साल होने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाना है। आईपीएल  (IPL 2020) के लिए टीम यूएई पहुँच चुकी है। वहीं, चार बार आईपीएल  (IPL 2020) का ख़िताब जितने वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस साल भी यह ख़िताब जितने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल से सबसे सफल कप्तान हैं। इस बार आईपीएल में रोहित (Rohit Sharma) कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा को 5000 रन पूरे करने के लिए 102 रनों की ज़रूरत हैं। अगर रोहित ने अपने 5000 रन पूरे कर लिए तो वह आईपीएल के इतिहास के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस से पहले सुरेश रैना और विराट कोहली ने आईपीएल में 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं। इस बार रोहित शर्मा भी यह रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। 

इसके अलावा इस बार के आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके लिए उन्हें केवल 272 रनों की ज़रूरत है। वही, इस आईपीएल में 7 छक्के जमाते ही वह मुंबई की ओर से 150 छक्के ज़माने वाले पहले क्रिकेटर बन जायेंगे। इसी के साथ उनके आईपीएल में 200 छक्के पूरे हो जायेंगे। रोहित शर्मा आईपीएल में 200 छक्का जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले आईपीएल में 200 या उससे ज़्यादा छक्का जमाने वालों में  क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और एम एस धोनी का नाम शामिल हैं। 

बता दें कि, आईपीएल में सबसे ज़्यादा छकक्के जड़ने वालो में क्रीज गेल  का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने अब तक 125 मैच में कुल 326 छक्के मारे हैं। वहीं,  एबी डिविलियर्स  ने आईपीएल में कुल 212 छक्के जमाए हैं। इसके अलावा  धोनी ने आईपीएल में 209 छक्के जमा चुके हैं। रोहित के अब तक आईपीएल में  194 छक्के जमाए हैं।