prithvi-shaw-now-hold-the-record-of-most-runs-in-vijay-hazare-trophy-in-single-season

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने कर्नाटक के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में एक और शतक जड़ दिया है।

    Loading

    मुंबई. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का शानदार प्रदर्शन जारी है। पृथ्वी शॉ एक के बाद एक शतक जड़ रहे हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने कर्नाटक के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में एक और शतक जड़ दिया है।

    शॉ (Prithvi Shaw) ने दमदार पारी में 165 रन बनाए हैं, जिनमें उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस शानदार पारी के साथ पृथ्वी शॉ इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मयंक अग्रवाल के नाम था।

    मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने साल 2018 के सीजन में सबसे ज्यादा 723 रन बनाए थे। इस साल यह रिकॉर्ड पृथ्वी के नाम पर दर्ज हो गया है। पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में 725 रन बनाए हैं। हालांकि, इस मैच में पृथ्वी शॉ अपना दूसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए। पृथ्वी शॉ इस सीजन के पांच मैच में तीन, जबकि टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के 7 मैचों में चार शतक लगा चुके हैं। इन चार शतकों में एक दोहरा शतक और एक नाबाद 185 रन की पारी भी शामिल है।

    मालूम हो कि, शॉ (Prithvi Shaw) को अपने ख़राब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद टीम में जगह नहीं मिल सकी थी। पृथ्वी इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने थे।

    शॉ से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। धोनी के अलावा 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 183 रन बनाए थे।