Covid-19 probe results from smartphone will be found in less than 30 minutes
Representative Image

Loading

नई दिल्ली : बिहार बोर्ड (Bihar Board) के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। क्योंकी परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के नतीजे बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा (Bihar Board Class 12th Result) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 14 मार्च यानी मंगलवार को पूरा हो चुका है। 

कब जारी होगा रिजल्ट?

मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद अब 18 मार्च तक नतीजे जारी किये जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। छात्रों को ऑफिसियल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखना चाहिए। रिजल्ट  को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। 

महत्वपूर्ण लिंक 

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं। 
  • अब यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना रोल नंबर, रोल कोड आदि दर्ज कर सबमिट करें।  
  • इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • अब आप इसे डाउनलोड कर जरुरत अनुसार इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। 

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर जारी गाइडलाइंस के तहत हुई थी। जिसके बाद अब जल्द ही नतीजे जारी किये जा सकते हैं।