अभिषेक बच्चन का मास्क देख लोगों ने दिया ऐसा रियाक्शन

Loading

मुंबई: कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग हर सुरक्षित तरीका अपना रहे हैं। इस वायरस ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों को भी अपनी चपेट मे लिया। महानायक अमिताभ बच्चन की फैमिल भी इससे नहीं बच पायी। एक्टर अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद करीब एक महीने तक वो अस्पताल में रहें। ऐसे में अब खुद जुनियर बच्चन बहुत सावधानी बरत रहे हैं। 

फिलहाल उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक अनोखा मास्क और शील्ड पहने नजर आ रहे है। इस फोटो को देखने के बाद इसे देखने वाला हर शख्स उनसे सवाल पूछ रहा है कि, कहां से लिया ये शील्ड और मास्क? हमें भी चाहिए।  इस तस्वीर में अभिषेक कार में बैठे दिख रहे हैं, उन्होंने रेड कलर की हूडी पहनी हुई है साथ ही फेस शील्ड और मास्क पहन रखा है। इतना ही नहीं तस्वीर के साथ उन्होंने सभी को सेफ रहने और मास्क पहनने की सलाह भी दी है। इस तस्वीर पर लोग जमकर अपना रियाक्शन दे रहे हैं। फराह खान ने फोटो देखने के बाद उन्हें हैंडसम कहा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Stay safe! Wear your mask!! #maskon #shield

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म लूडो में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ,जिसे लोगों का खूब प्यार भी मिला है। वहीं अनुराग कश्यप फिल्म ‘मनमर्जियां’ का सीक्वल एक बार फिर अभिषेक के साथ बना सकते हैं।