बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी और मूंछ में अजीब नजर आए अजय देवगन, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

अजय का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' (Thank God) के लिए हो सकता है।

    Loading

    Ajay Devgan looks strange in a grown white beard and mustache, fans were surprised to see the pictures: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। कोरोना महामारी के कारण अभिनेता की फिल्मों की रिलीज डेट आगे कर दी गई हैं। लेकिन लॉकडाउन में दर्शकों के मनोरंजन के लिए अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए तैयार है। यह फिल्म 13 अगस्त को डिजनी+ हॉटस्टार हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म  साल 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की सच्ची कहानी पर बेस्ट है। फिल्म में अजय देवगन इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधिया ने किया है। यह फिल्म रिलीज होने में अभी एक महीने का समय बचा हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अजय देवगन की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए हैं। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में अभिनेता अजय देवगन सफेद दाढ़ी और मूंछ में दिखाई दिए। उनका यह लुक उनके फैंस को हैरान करने वाला है। दरअसल, अजय की ये तस्वीरें उनके बॉडीगार्ड और ट्रेनर गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता बॉडीगार्ड और ट्रेनर गौतम का जन्मदिन मनाते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर अजय की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। आप भी देखिए- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Official Gautam (@official_gautamsam)

     

    ऐसी आशंका हैं कि अजय का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) के लिए हो सकता है। खैर, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन की पहचान फिटनेस, खतरनाक स्टंट और बेहतरीन अभिनय के लिए होती हैं। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। दर्शकों को हमेशा ही उनकी फिल्मों से कुछ न कुछ अलग देखने को मिलता है।