अनिल कपूर ने बेहद खास अंदाज में बेटी सोनम को दी जन्मदिन की बधाई, देखें तस्वीरें

इस समय सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में रह रही है। खैर, अभिनेता अनिल कपूर का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

    Loading

    Anil Kapoor wishes daughter Sonam on her birthday in a very special way, see photos: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म मुंबई में 9 जून 1985 को हुआ था। उनके जन्मदिन के खास मौके पर फैंस समते बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें बर्थडे विश करते दिखाई दे रहे हैं। सोनम कपूर के पिता अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor )  और उनकी फैमली भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आए। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी सोनम के लिए खास मैसेज पोस्ट करते हुए कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी साझा की हैं। 

    अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा ‘अपने सपनों के पीछे भागने वाली और हमेशा अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें इस तरह से हर दिन आगे बढ़ते देखना माता-पिता के रूप में गर्व महसूस करते है। मैं खुद की लकी मानता हूं कि मुझे तुम जैसी बेटी मिली। आप मजबूत हैं जो आपको होना चाहिए, बिना गिरे हुए दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।‘ सोनम कपूर के बारे में अनिल कपूर आगे लिखते हैं कि ‘मैं चाहता हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते… जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा! तुमसे प्यार करता हूँ और तुम्हारी बहुत याद आती है।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

     

    अनिल के पोस्टै इस पोस्ट पर सोनम ने भी कॉमेंट किया है। उन्हों ने लिखा ‘लव यू डैडी, मैं आपको सबसे ज्यादा मिस करती हूं’ आपको बता दें, इस समय सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में रह रही है। खैर, अभिनेता अनिल कपूर का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।