Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: भूत पुलिस का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फ़िल्म में सैफ़ अली अली (Saif Ali Khan), अर्जुन कपूर (Arjun kapoor), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और यामी गौतम (Yami Gautam) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सैफ और अर्जुन के किरदारों के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस का लुक रिवील किया गया है। अब जैकलीन फर्नांडिस की पहली झलक सामने आ गई है।

    दरअसल, बीते दिनों अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस से सैफ अली खान और अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। पोस्टर में दोनों का अलग अंदाज देखकर दर्शकों में फिल्म के लिए पहले ही काफी उत्साह बढ़ चुका है। अब जैकलीन ने अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया। हाथ में हंटर थामे जैकलीन बिंदास अंदाज़ में पोस्टर पर नजर आ रही हैं। भूत पुलिस का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। सैफ़ फिल्म में विभूति नाम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर के किरदार का नाम चिरौंजी है। दोनों के फ़र्स्ट लुक सोमवार को रिलीज किये गये थे। फिल्म सितम्बर में रिलीज़ होने की सम्भावना है। 

    प्लेटफॉर्म ने 5 जुलाई को भूत पुलिस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी। 

    बता दें, जैकलीन फर्नांडिस के साथ ही इस फिल्म में यामी गौतम, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में तमाम स्टार्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक शेयर किया है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी शूटिंग पिछले साल हिमाचल प्रदेश के इलाकों में हुई थी।