Big-boss-14-sneha-ullal-to-jasmin-bhasin-here-is-a-tentative-list-of-celebs-entering-bigg-boss-house

कलर्स चैनल का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14(Bigg Boss 14) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में इस शो प्रोमो रिलीज हुआ था।

Loading

मुंबई. कलर्स चैनल का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14(Bigg Boss 14) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में इस शो प्रोमो रिलीज हुआ था। हर साल की तरह इस साल भी इस शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) का अगला प्रोमो 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, दर्शक इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। 

खबरों के माने तो, बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन नजर आ सकती है। जैस्मीन के अलावा स्नेहा उल्लाल, विवियन डीसेना, संगीता घोष, अलीशा पंवार, जय सोनी, शगुन पांडे, मिशाल राहेजा, निया शर्मा, श‍िरीन मिर्जा, शाहीन भनोट और डोनल बिष्ट जैसे स्टार्स बिग बॉस के घर नजर आ सकते हैं। हालाँकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

ग़ौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 14 की थीम जंगल पर बेस्ड होगी। इस सीजन को बिग बॉस 2020 भी कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बिग बॉस के घर पर 13 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट और 3 कॉमनर की एंट्री होंगी। बिग बॉस के घर जाने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। वहीं, बिग बॉस सीजन 14 का ग्रैंड प्रीमियर 27 सितंबर को होगा। इस शो की शूटिंग 25 और 26 सितंबर से शुरू की जाएगी। 26 सितंबर को कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे।