बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी ने श्रीदेवी को कहा था होमब्रेकर, ऐसी थी पूरी कहानी

मोना शौरी ने उस दौरान 'हेरा फेरी', 'युग', 'विलायती बहू' जैसे कई पॉपुलर टीवी शो को प्रोड्यूस किया था।

    Loading

    Boney Kapoor’s first wife Mona Shourie told Sridevi that it was a homebreaker: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मां मोना शौरी (Mona Shourie) को तलाक देकर उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने श्रीदेवी (Sridevi) से सात फेरे लिए थे। मोना शौरी ने आज यानी 25 मार्च 2012 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। कपूर परिवार आज उनकी आठवीं पुण्यतिथि मना रहा हैं। बता दें, मोना शौरी सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर की पत्नी ही नहीं बल्कि वह खुद भी फिल्ममेकर के तौर पर काम करती थी। उन्होंने अपना करियर में कई सीरियल्स प्रोड्यूस किया। 

    साल 1983 में मोना और बोनी कपूर ने लव मैरिज की थी। इसके बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का जन्म हुआ। मोना और बोनी का पारिवारिक जीवन हंसीखुशी चल रहा था लेकिन साल 1996 में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की एंट्री हुई। इसके बाद बोनी अपने बच्चों और पत्नी को छोड़ने के फैसला लिया। बता दें, श्रीदेवी और मोना शौरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। श्रीदेवी इस दौरान परेशानियों से गुजर रहती थी और मोना के घर पर ही सहारा लेकर रहती थीं। इस दौरान बोनी कपूर धीरे-धीरे श्रीदेवी को पसंद करने लगे। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी के साथ में फिल्म करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने जब श्रीदेवी की मां से इस बारे में बात कि तब बोनी से उन्होंने 10 लाख रुपये फीस की मांग की। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ काम करने के लिए 10 नहीं बल्कि 11 लाख रुपये फीस देने का फैसला लिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

     

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

    पति बोनी कपूर से तलाक के बाद मोना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘श्रीदेवी एक होम ब्रेकर है। मेरे पति ने उनके लिए पत्नी और दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला कपूर को छोड़ दिया।‘ बता दें, मोना शौरी ने उस दौरान ‘हेरा फेरी’, ‘युग’, ‘विलायती बहू’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शो को प्रोड्यूस किया था।