बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिता बोनी कपूर का बड़ा खुलासा, बोले ‘जल्द होगा बड़ा ऐलान…’

खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का बॉलीवुड डेब्यू काफी शानदार था। पिता बोनी कपूर ने खुद अपने बच्चों को बॉलीवुड में लॉन्‍च नहीं किया।

Loading

मुंबई:  दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi kapoor) पिछले काफी समय से बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खुशी बॉलीवुड में कब कदम रखेंगी इसको लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स काफी उत्साहित हैं। इसी बीच खुशी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी की बेटी खुशी बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी पुष्टि खुशी के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने खुद की है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘बहुत जल्द बड़ी एनाउंसमेंट होगी।’

बॉम्‍बे टाइम्‍स को दिए अपने इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक और निर्माता बोनी कपूर ने बेटी खुशी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हां, खुशी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसे एक्टिंग का शौक है। हम जल्द ही बड़ी एनाउंसमेंट करेंगे।’ बोनी कपूर ने बेटी खुशी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘मैं निर्माता और निर्देशक हूं लेकिन मैं अपनी बेटी को लॉन्‍च नहीं कर रहा। हमारी बातचीत चल रही है जब कुछ फाइनल तय होता है तो हम ऐलान कर देंगे। मैंने भाई संजय कपूर को लॉन्‍च किया था लेकिन इस दौरान मैं फिल्म से काफी ज़्यादा जुड़ गया था जो उसके लि‍ए ही अच्‍छा साब‍ित नहीं हुआ।’ 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बता दें, खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का बॉलीवुड डेब्यू काफी शानदार था। पिता बोनी कपूर ने खुद अपने बच्चों को बॉलीवुड में लॉन्‍च नहीं किया। अभिनेता अर्जुन कपूर ने यश राज बैनर की फिल्म ‘इश्‍कजादे’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी तो वहीं जाह्नवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से की। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं थीं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)