film-brahmastra-wwe-wrestler-saurav-gurjar-entry

महाभारत में भीम के किरदार में नजर आने वाले एक्टर सौरभ गुर्जर अब फिल्मों में नजर आने वाले है।

Loading

मुंबई. देश में लॉकडाउन के कारण सभी चैनलों पर पुराने धार्मिक शो दिखाना शुरू हो गया है। ऐसे में स्टार प्लस पर दिखाया जाने वाला शो महाभारत दर्शको को बेहद पसंद आ रहा है। इस शो के कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से लोगो का दिल जीत रहे है। ऐसे में अब एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, महाभारत में भीम के किरदार में नजर आने वाले एक्टर सौरभ गुर्जर अब फिल्मों में नजर आने वाले है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We prep for BRAHMASTRA .. Ranveer , Alia , Ayan .. every one else except me .. I prep to brush my teeth

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

मिली हुई जानकारी के मुताबिक,एक्टर सौरभ गुर्जर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले है। बता दे कि सौरभ WWE रेसलर भी है। बताया जा रहा है की सौरभ इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले है। सौरभ गुर्जर ने कई टेलीविज़न शो में काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग के कारण कई लोग उनके फैन है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

No excuse 💪🏽 #stayhome #gocorona #workoutathome #namaste #indianpride #safeindia #nxt #wwe #wweindia #bollywood #lockdown

A post shared by SauravGurjar (@sauravgurjar) on

सौरभ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले है। उनका जन्म पहलवानों के खानदान में हुआ है। बता दे कि, सौरभ नेशनल किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट हैं। बात करे फिल्म ब्रह्मास्त्र कि तो, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट , मौनी रॉय भी नजर आने वाले है।