Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: कोरोना काल में एक और बड़ा त्योहार ईद उल अजहा (Eid Ul Adha) मनाया जा रहा है। मुसलमान लोग इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते बकरीद की चमक फीकी रह जाएगी। मान्यता के अनुसार, बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। बकरीद रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है। इस ईद में कुर्बानी देने की प्रथा है। बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग साफ-पाक होकर ईदगाह मे नमाज पढ़ते हैं। नमाज के बाद कुर्बानी दी जाती है। ईद के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और करीबों लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। एक तरह जहां देश में लोग अपनों को ईद की बधाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर फिल्मी हस्तियां भी अपनों और अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेब्रिटी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ईद की बधाई दी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Meezaan (@meezaanj)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sharib Hashmi (@mrfilmistaani)

    आपको बता दें कि देशभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म में इस त्योहार को बहुत ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने का महत्व है और इसी वजह से इसे बकरीद भी कहा जाता है।