दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने खुलेआम किया अपने पार्टनर को किस

बॉलीवुड सेलेब्स पर जिन्होंने खुलेआम अपने जीवन साथी को किस करके सुर्खियां बटोरी हैं...

    Loading

    Bollywood Couples Who Kissed Each Other In Public: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे है जोकि अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करते है। इसके बावजूद यह सेलेब्स पब्लिक प्लेस पर अपने पार्टनर को खुलेआम LIP LOCK करते दिखाई दिए। आइए एक नज़र डालते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स पर जिन्होंने खुलेआम अपने जीवन साथी को किस करके सुर्खियां बटोरी- 

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनस (Nick Jonas) से शादी के दौरान लिप लॉक कर खूब चर्चा बटोरी थी। इनकी लिप लॉक वाली फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई है। 

    करीना कपूर खान और सैफ अली खान 

    इस लिस्ट में करीना कपूर खान और उनके सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। करीना ने अपने 39वें जन्मदिन पर ठीक 12 बजे पति सैफ की किस करते हुए नए दिन की शुरुआत की थी। करीना और सैफ की ये तस्वीर मीडिया के चर्चा का विषय बन गई थी। 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी में हमेशा ही एक अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी है। एक अवार्ड फंक्शन के दौरान दीपिका अपनी पति रणवीर को किस करती नजर आई थी। 

    आमिर खान और किरण राव 

    आमिर खान वैसे तो मीडिया से अपने परिवार को दूर रखना पसंद करते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ जब अभिनेता आमिर अपनी पत्नी किरण राव को खुलेआम किस करते दिखाई दिए। 

    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 

    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही यह दोनों अक्सर एक दूसरे से प्यार जताते हुए रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट करते दिखाई देते हैं। पिछले दिनों यह दोनों भी एक दूसरे को किस करते दिखाई दिए थे।