बयान दर्ज कराने क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे Hrithik Roshan, देखें तस्वीरें

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋतिक अपना बयान दर्ज करने आज यानी शनिवार को मुंबई पुलिस कमिश्‍नर के ऑफिस पहुंच चुके हैं। आयुक्त कार्यालय में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेता ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए। इसके साथ ऋतिक रोशन ने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है। 

    मुंबई स्थित आयुक्त कार्यालय में पहुंचने से पहले मीडिया ने ऋतिक रोशन को पूरी तरह से घेर लिया था। उन्हें कई तरह के सवाल किए गए लेकिन अभिनेता मीडिया से बात किए बिना ही सीधे आयुक्त कार्यालय की ओर बढ़ गए। आप भी देखें इन तस्वीरों को- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by FilmyDotcom (@filmydotcom)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Fifafooz (@fifafoozofficial)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

    बता दें, ऋतिक रोशन ने साल 2016 में एक शिकायत दर्ज की थी जिसके अनुसार उनके नाम से किसी अज्ञात शख्स ने कंगना रनौत को फर्जी ईमेल किए हैं। इस पूरे मामले के संबंध में ऋतिक रोशन अपना बयान दर्ज करने आयुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। ऋतिक की शिकायत के बाद कंगना रनौत ने अभिनेता पर खूब निशाना साधा था और दोनों के बीच कहा-सुनी भी हुई थी। मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन में इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  आईपीसी की धारा 419 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी, 66 डी के तहत मामला दर्ज हुआ था।