नोरा फतेही ने 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें

हाल ही में रिलीज हुए गाने 'ज़ालिमा कोको कोला' के साथ इंटरनेट पर तहलका मचाने के बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टा फैम को 30 मिलियन तक बढ़ा लिया है।

    Loading

    Nora Fatehi celebrates completing 30 million followers, shares very bold pictures: बैक टू बैक सफलताओं के बाद नोरा फतेही ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अभिनेत्री ने अपनी अलग जगह बनाई है। यहीं वजह है कि नोरा फतेही की भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त फैंस फॉलोअर्स हैं। लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर समाने आ रही हैं। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। अदाकारा ने इसका जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर खलबली मचा दी हैं।

    हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘ज़ालिमा कोको कोला’ के साथ इंटरनेट पर तहलका मचाने के बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टा फैम को 30 मिलियन तक बढ़ा लिया है। समुद्र के किनारे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा करते हुए, नोरा फतेही एनिमल प्रिंट आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जो बिल्कुल दिलकश लग रही हैं। सबसे तेजी से बढ़ती हस्तियों में से एक, नोरा फतेही ने अपनी प्रभावशाली प्रतिभा और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा के साथ दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

     

    बता दें, अपनी आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज की तैयारी कर रही नोरा ने बहुमुखी प्रतिभा से अपने अनदेखे पहलुओं को उजागर किया, एक जासूस के चरित्र में अपनी कला दिखाते हुए अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच अपार प्रत्याशा पैदा कर चुकी है। ट्रेलर के माध्यम से अपने एक्शन अवतार और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों के सामने प्रकट करते हुए, नोरा फतेही ने आलोचकों और दर्शकों के हितों को समान रूप से प्रभावित किया है। (PR)