Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: नागिन 3(Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन अब एक्टर को जमानत मिल गई है। 

    पिंकविला की खबर के अनुसार पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। एक्टर पर पास्को एक्ट लगाया था। इससे पहले कोर्ट ने पर्ल की जमानत याचिका खारिज (Pearl V Puri Bail Rejected) कर दी थी। पर्ल की जमानत याचिका पर 11 जून को सुनवाई होनी थी। एक्टर को 5 जून को मुंबई पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एक्टर को 14 दिन की हिरासत में भेजा गया था। अब खबरों की मानें तो एक्टर को 11 दिन बाद जमानत मिल गई है। एक्टर की गिरफ्तारी के बाद, उनके वकीलों ने जमानत लेने के कई प्रयास किए लेकिन सभी विफल रहे थे। एक नाबालिग लड़की के पिता द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद अभिनेता को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार पर्ल के वकील ने पुष्टि की कि अभिनेता को जमानत दे दी गई है। 

     पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor), दिव्या खोसला कुमार समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। इस मामले में पुलिस कह रही थे कि पर्ल के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। एक्टर ने नागिन के अलावा बेपनाह प्यार जैसे कई शोज में काम किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।