producer-karan-johar-not-part-of-akshay-kumar-film-sooryavanshi-after-backlash

करण जौहर फिल्म सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बढ़ते विवादों के चलते करण का नाम अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी से हटाया गया है

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर काफी विवाद शुरू हो गए है। इन विवादों में फिल्म मेकर करण जौहर बुरी तरफ फंस गए है। हर कोई करण पर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है। सोशल मीडिया पर भी करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी दौरान खबर मिली कि करण को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी से हटाया गया है।

बता दे कि करण जौहर फिल्म सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बढ़ते विवादों के चलते करण का नाम अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी से हटाया गया है। लेकिन, अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस खबर को झूठा बताया है।

दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “ख़बरें जिनमें बताया गया है कि करण जौहर फिल्म सूर्यवंशी का हिस्सा नहीं हैं, गलत हैं। यह ख़बरें सच नहीं हैं।इस मामले में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साफ किया है।”

रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म सूर्यवंशी इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू हो गया। हालाँकि,अब यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। यह फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले है।इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चूका है। तभी से फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।