सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी निर्देशक रोनी स्क्रूवाला की फिल्म, रितेश देशमुख के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

हाल ही में सोनाक्षी ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया है।

    Loading

    Sonakshi Sinha will share screen with Riteish Deshmukh in director Ronnie Screwvala’s film: बॉलीवुड की ‘दबंग’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच अदाकारा ने एक फिल्म साइन की है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी के हाथ फिल्ममेकर रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) की अपकमिंग लगी है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे अदाकारा ने साइन किया है।  इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) संग स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। सोनाक्षी और रितेश दोनों ही कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। मालूम हो कि  इस फिल्म के साथ सोनाक्षी और रितेश पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यहीं वजह है कि दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी और रितेश की यह फिल्म दिनेश विजान की ‘स्त्री’ और ‘रूही ‘की थीम जैसे है लेकिन थोड़ी अलग है। पीपिंग मून ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘इस फिल्म की शूटिंग मेकर्स सितंबर के महीने से शुरू करेंगे। जिसके लिए यूनिट राजस्थान जाएगी। सोनाक्षी और रितेश इस फिल्म में बेहद अलग किरदार में दिखाई देंगे। अभिनेत्री  निर्देशक श्री नारायण सिंह का नेटफ्लिक्स ऑरिजनल प्रोजेक्ट पूरा करके इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

     

    मालूम हो कि हाल ही में सोनाक्षी ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। अपना जन्मदिन अदाकारा ने परिवार के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें विश करते दिखाई दिए।