sherlyn-chopra

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने कुछ दिनों का टीवी के मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब फिर से शिल्पा सेट पर वापस आ गई है।

    शिल्पा इनदिनों धीरे धीरे अपनी लाइफ में बहुत ही इमोशनल दौर से गुजर रही है। एक्ट्रेस धीरे धीरे खुद को पॉजिटिव रखने के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिर एक बार शिल्पा शेट्टी को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शर्लिन ने शिल्पा को खूब खरी खोटी सुनाई है। 

    वीडियो शेयर करते हुए सबसे पहले तो शर्लिन ने लिखा- ‘हाय शिल्पा दीदी! मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। Folded hands, अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता।’ उसके बाद वीडियो में शर्लिन कहते हुए नजर आ रही है कि ‘शिल्पा दीदी मैंने कुछ दिन पहले आप को डांस रियलिटी शो पर देखा था। शो में मैंने आपको बोलते हुए सुना था की जब भी आप रानी लक्ष्मी बाई की कहानी सुनती हैं तो गर्व महसूस करती है।

    ‘साथ ही आपने कहा था की उनकी कहानी इतिहास की एक सूची कहानी है। लेकिन रानी लक्ष्मी बाई के बारे में वो कुछ लोग नहीं जानते उनका ब्रिटिश पासपोर्ट रखते है। शो में आपने ये भी कहा था कि जो महिलाएं अपने जीवन में भी संघर्षों का सामना करते हुए अपना जीवन जीती है। आप उन महिलाओं तो प्रणाम करती है। तो क्या उन महिलाओं में पीड़ित और बेबस लड़कियां भी शामिल हैं जिन्होंने हिम्मत जुटाकर अलग अलग पुलिस स्टेशन में जाकर अपने बयान को दर्ज करवाया है।’

    इतना ही नहीं शर्लिन ने शिल्पा पर निशाना साधते हुए ये भी कहा- ‘आज कल जब भी में सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरों को पोस्ट करती हूं तो आपको वो फोटोशॉप लगती है। लेकिन में आपको बता दू इस देश की जांच एजेंसियां आपसे और आपके समर्थकों से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं और समझदार हैं। आपने कुछ दिन पहले अपने आस्था (Faith) की बात की थी। 

    एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘वो पोस्ट पढ़ने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा था, लेकिन मेरा ये मानना है कि विश्वास एक ऐसी चीज़ है जिससे उजड़ी दुनिया में भी प्रकाश किया जा सकता है। में आप से एक निवेदन करना चाहती हूं, कि एक महिला होने के नाते आप उन बेबस और पीड़ित लड़कियों के प्रति थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाए जो इस वक्त न्याय की मांग कर रही हैं। उन्हें राज्य के न्याय व्यवस्था और न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। जय हिंद जय महाराष्ट्र।’