मुंबई: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) फेम एक्ट्रेस और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सोनाली के परिवार ने उसकी मौत पर शक जताया है। उसके बाद अभिनेत्री की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। हत्या की खबर आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस बीच सोनाली की 15 साल की बेटी ने अपनी मां के हत्यारों को सजा देने की की मांग की है। न्याय की गुहार लगा रही यशोधरा (Yashodhara Phogat) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यशोधरा रोते हुए दिखाई दे रही है। वह वीडियो में कहती दिखाई दी कि ‘मेरी मां को इंसाफ मिलना ही चाहिए। इस मामले में उचित जांच होनी चाहिए। इसमें जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए…।’ देखें वीडियो-
Sonali Phogat’s Daughter Yashodhara demand justice in her mother death….!#SonaliPhogatDeath #SonaliPhogat @goacm @cmohry pic.twitter.com/eAWEPjh4xn
— Official_ok33 (@Officialok332) August 25, 2022
बता दें, सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन में चार पेज की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। इसमें रिंकू ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर पर यौन शोषण कर उसकी संपत्ति चुराने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। रिंकू के आरोपों के चलते सोनाली की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
फिलहाल सोनाली की मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सोनाली ने अपनी मौत से कुछ समय पहले अपनी मां को भी फोन किया था और शक जाहिर किया था कि उसने खाने में कुछ गलत दिया है। उसने अपनी बहन और बहनोई को भी फोन किया और बताया कि वह खाना खाने के बाद अस्वस्थ महसूस कर रही है। इस बार बात करते समय उसका फोन काट दिया गया और शक जताया गया। अब सोनाली का परिवार गोवा आ गया है और उसने एक शिकायत के जरिए पुलिस को नई जानकारी दी है।