‘द कश्मीर फाइल्स’ की अपार सफलता के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, इतनी है कीमत

    Loading

    मुंबई: फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) से विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) का नाम दुनिया के कोने-कोने में पहुंच चुका है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। इस फिल्म के बाद विवेक अग्निहोत्री का नाम चर्चा में आ गया है। इसी बीच निर्देशक को लेकर  एक खबर सामने आई है कि उन्होंने मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। आज मुंबई में घर खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर है। मुंबई में घर खरीदना आज हर व्यक्ति का सपना होता है। मिली जानकारी के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक फ्लैट खरीदा है। एक्स्टसी रियल्टी के अनुसार, यह फ्लैट उनसे विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा है। उन्होंने जिस बिल्डिंग में फ्लैट लिया है वह 30 फ्लोर की होगी। उन्हें 3258 वर्ग फुट का क्षेत्रफल मिलने वाला है और इसमें 3 कार पार्क करने की सुविधा होगी। इस फ्लैट की कीमत 17.92 करोड़ रुपए होगी।

    हाल ही में विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने स्टांप ड्यूटी के लिए 1.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वेबसाइट Indextap.com की मदद से उनके दस्तावेजों की जांच की गई है। इस इमारत में एक वर्ग फिट की कीमत 55,000 रुपये है। इस इलाके में बॉलीवुड की कई हस्तियां रहती हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में वर्ली इलाके में एक घर खरीदा है।

    ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री फिल्म ‘दिल्ली फाइल्स’ पर काम कर रहे हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले इस बात का भी खुलासा किया गया था कि एक वेब सीरीज दर्शकों के सामने लाई जाएगी। इस बीच, इस सीरीज का विषय, इसमें कौन से कलाकार होंगे और कब रिलीज होगी, इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।