DID Little Masters SEASON 5
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : लोकप्रिय (Popular) चैनल (Channel) जी टीवी (Zee Tv) हमेशा अपने दर्शकों (Audience) के मनोरंजन (Entertainment) का खास ख्याल रखता है। इस चैनल पर भारतीय युवाओं को अपना डांसिंग, सिंगिंग और टैलेंट दिखाने का अनूठा प्लेटफार्म है। साल 2009 में डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ की शुरुआत हुई थी जिसने डांस की दुनिया में एक नया धूम मचाया जिससे दर्शक इसके दीवाने हो गए थे। एक बार फिर जी टीवी पर रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ के सीजन 5 की शुरुआत हुई है। जिसमें देश के सबसे टैलेंटेड यंग अपने डांस का प्रदर्शन दिखाते नजर आ रहे है।

    अब दर्शक इस नए शो का आनंद ले रहे है। इस रविवार एक दमदार एपिसोड का प्रसारण होने वाला है जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और कुमार सानू डीआईडी लिटिल मास्टर्स के मंच पर अपनी एंट्री करेंगे। शूटिंग के दौरान टैलेंटेड यंगस्टर्स ने अपने परफॉर्मेंस से जजों और गेस्ट्स को आश्चर्यचकित कर दिया है। वहीं अजय देवगन मौनी रॉय के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। हुआ यूं कि अजय देवगन ने आरव की लाई डंपलिंग्स के डिब्बे में एक नकली सांप रख दिया जिसे देखकर मौनी रॉय सांप को असली समझकर डर के मारे उछल पड़ी और जब उन्हें ये पता चला कि ये सांप असली नहीं बल्कि नकली है तो वो जोर जोर से हंसने लगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ZEE TV (@zeetv)

    उन्होंने बताया की वो सांपों से बहुत डरती है। वहीं अजय देवगन ने भी अपने जीवन के एक राज का खुलासा किया उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले वो कुछ लोगों के साथ लिफ्ट में थे और अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और वो तीसरे मंजिले से सीधा पहले मंजिले पर आकर गिरी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ZEE TV (@zeetv)

    हालांकि, इससे किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, लेकिन अभिनेता तब से लिफ्टों में जाने से डरते है। इस वीकेंड 15 कंटेस्टेंट्स का परफॉर्मेंस दर्शकों का खूब मनोरंजन कराएगी। ये शो इस शनिवार और रविवार रात 9 बजे जी टीवी पर प्रसारित होगा।