Runway 34
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : सिनेमाघरों (Theatres) में हाल ही में बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म (Film) ‘रनवे 34’ (Runway 34) रिलीज (Release) हुई है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन खुद एक्टर अजय देवगन ने किया है और वो इस फिल्म में अपना किरदार भी निभा रहे है। वो इस फिल्म में पायलट की भूमिका निभा रहे है। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी अपनी मुख्य किरदार में है। दर्शकों से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी अजय देवगन की प्रशंसा की है। उन्होंने उनके लिए अपने हाथों से नोट लिखा है।

    जिसमें उन्होंने अजय देवगन की खूब बड़ाई की है। उनके इस लेटर को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम भी शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जब आपके निर्देशकीय उद्यम में शानदार और उदार अमिताभ बच्चन अभिनय करते हैं, तो यह एक ऐसा सम्मान होता है। जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है और जब वह प्रशंसा के लिए हाथ से लिखे नोट में अपने हार्दिक शब्दों का प्रयोग करता है तो यह उन भावनाओं को उत्तेजित करता है जो कृतज्ञता, शांत गर्व और संतुष्टि का एक प्रमुख मिश्रण हैं। धन्यवाद अमित जी!’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    अमिताभ बच्चन के हाथ से लिखे नोट में लिखा है, ‘अजय, अजय, अजय  ’34’ में काम करना और एक निर्देशन करना एक बड़े सम्मान की बात है, आपका काम बढ़िया है। जिस तरीके से आपने सब कुछ साधारण रूप में रखा। वह वास्तव में मायने रखती है। सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया बधाईयां !’ गौरतलब है कि फिल्म ‘रनवे 34’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी साल 2015 की एक घटना पर आधारित है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    जिसमें खराब मौसम में एक विमान फंस गया है। जिसको लैंड करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में अजय देवगन कैप्टन विक्रांत की भूमिका में है। वहीं रकुल प्रीत सिंह को-पायलट तान्या के किरदार में है और अमिताभ बच्चन इन्वेस्टीगेटिंग ऑफिसर नारायण वेदांत की भूमिका निभाए है।