अनुपमा 31 अगस्त 2021 एपिसोड: राखी दवे के घमंड को चकनाचूर करेगी काव्या, तोड़ेगी नेम प्लेट
अनुपमा 31 अगस्त 2021 एपिसोड: राखी दवे के घमंड को चकनाचूर करेगी काव्या, तोड़ेगी नेम प्लेट

    Loading

    स्टारप्लस का सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल अनुपमा में आनेवाले ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अपना टैक्स चुकाने के लिए अनुपमा किंजल की मां राखी दवे से 20 लाख रुपये लेती हैं। वही अनुपमा के लाख मिन्नतें करने के बाद भी राखी दवे शाह हाउस में सबको बताती है की उसने अनुपमा की मदद की हैं। राखी अनुपमा और वनराज की बेज्जती करने का एक भी मौक़ा हाथ से नहीं जाने देती हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ✰𝐀𝐍𝐔𝐏𝐀𝐌𝐀𝐀✰ (@anupamaa_x_fanpage)

    अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में काव्या कुछ ऐसा करेगी कि राखी दवे का घमंड चकनाचूर होते हुए नजर आएगा। राखी एक बार फिर शाह हाउस आकर वनराज की बेइज्जती करेगी। लेकिन यह काव्या से बिलकुल भी बर्दास्त नहीं होगा और फिर काव्या 22 लाख का चेक राखी दवे के हाथ में थमा देगी। काव्या के इस कदर चेक देने पर राखी के होश ही उड़ जाएंगे। राखी हैरान हो जायेगी की आखिर काव्या के पास इतने पैसे कैसे आए। तभी राखी यह जानने की कोशिश करेगी की काव्या को इतने पैसे मिले तो मिले कैसे। लेकिन काव्या राखी को साफ़ कहेगी कि वह अपने पैसे से मतलब रखे और शाह हाउस छोड़कर तुरंत बाहर निकल जाए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ✰𝐀𝐍𝐔𝐏𝐀𝐌𝐀𝐀✰ (@anupamaa_x_fanpage)

    इसी के साथ काव्या शाह हाउस के बाहर राखी दवे के नाम की नेम प्लेट भी तगोड़ देगी। यह देखकर राखी जल भून जायेगी। वही अनुपमा के आनेवाले एपिसोड में नंदिनी एक कैफ़े में समर और अनुपमा को यह बता  देगी की उसका एक्स उसका पीछा करते हुए डांस क्लास के बाहर तक आ गया है और वह उसे 2-3 दिन से लगातार फोन कर परेशान भी कर रहा हैं। वही नंदिनी की इन बातों को सुनकर समर गुस्सा हो जाता है कहता है कि उसने पहले क्यों नहीं बताया और वह से चला जाता हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ✰𝐀𝐍𝐔𝐏𝐀𝐌𝐀𝐀✰ (@anupamaa_x_fanpage)

    वैसे आप अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड को लेकर कितने उत्साहित हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।