Athiya Shetty-KL Rahul
Photo- Athiya Shetty Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी (Marriage) के बाद अब एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल इन दिनों काफी सुर्खियों में है ये एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे है। बीच में इनके शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इन्होंने रेंट पर अपने सपनों का आशियाना ले लिया है। अब ये एक-दूसरे के साथ रहने को पूरी तरह से तैयार है।

    पिंकविला के खबरों के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल का ये घर बांद्रा के कार्टर रोड के एक अपार्टमेंट में है। ये एक लग्जरी सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट है। जिसके 8वीं मंजिल पर इनका घर है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के इस घर का किराया 10 लाख रूपये महीना है। फैंस इनके शादी का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे है, लेकिन इनके बिजी शेड्यूल के चलते अभी शादी में वक्त है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात एक फ्रेंड के तौर पर हुई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

    जिसके बाद ये अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट शेयर करने लगे। और ये एक-दूसरे के काफी करीब हो गए। कई बार ये एक साथ स्पॉट भी किए गए है। वहीं केएल राहुल के 30वें जन्मदिन पर अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। हालांकि, ये अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके है। अथिया शेट्टी  अपने आगामी फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रही है।