Metro In Dino
Photo - saraalikhan95 Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) डायरेक्टर (Director) अनुराग बसु (Anurag Basu) ने अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ (Metro In Dino) के लिए भूषण कुमार से हाथ मिला लिया है। इस फिल्म में पहली बार एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस सारा अली खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। इनके अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, और फातिमा सना शेख भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

    यह एक एंथोलॉजी फिल्म है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु साथ मिलकर अनुराग बसु प्रोडक्शंस और टी-सीरीज के बैनर तले कर रहे हैं। प्रीतम इस फिल्म को संगीत देंगे। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। एक्ट्रेस सारा अली खान ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो आदित्य रॉय कपूर, भूषण कुमार, अनुराग बसु और प्रीतम के साथ नजर आ रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    उन्होंने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेट्रो इन दिनों’ का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित और आभारी हूं। शूट जल्द शुरू!’ हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर इससे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स सभी उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।