Circus
Photo - Video Screen Grab

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आया है। प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं मेकर्स ने आज फैंस की इस खुशी को दुगना करते हुए फिल्म का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ (Current Laga Re) का टीजर जारी कर दिया है साथ ही पूरा गाना कब रिलीज होगा इस बात से भी पर्दा उठा दिया है।

    रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ कल यानी 08 दिसंबर को रिलीज होगा। बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कैमियो है। फिल्म का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ के टीजर को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। टीजर को शेयर कर रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘करंट लगा रे’ गाना कल रिलीज होगा।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘सर्कस’ क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी लीड रोल में नजर आएंगे।