ganesh-chaturthi-shah-rukh-khan-shilpa shetty many bollywodd actor actress welcomes-ganpati-bappa-at-home

Loading

मुंबई: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्यौहार पुरे देश में खासकर मुंबई में धूमधाम से मनाया जाता है। जहां घरों में भगवान गणेश का दिल से स्वागत किया जाता है। इस साल यह महापर्व आज से यानी 19 सितंबर 2023, मंगलवार से शुरू हो गया है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में  बॉलीवुड हस्तियां भी परंपरा और ग्लैमर का मिश्रण करते हुए सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। शाहरुख खान समेत कई हस्तियों के घर आज गणपति विराजमान हुए। 

घर में आपका स्वागत है गणपति बप्पा जी

शाहरुख खान ने अपने निवास ‘मन्नत’ पर भगवान गणपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणेश जी की मूर्ति की एक तस्वीर पोस्ट कर सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। किंग खान ने लिखा, “घर में आपका स्वागत है गणपति बप्पा जी। आपको और आपके परिवार को भगवान गणेश का सम्मान करने वाले एक शानदार दिन की शुभकामनाएं। भगवान गणेश हम सभी को खुशी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खाने के लिए ढेर सारे मोदक प्रदान करें।”

तुषार कपूर के घर पर की गणेश जी की स्थापना 

एक्टर तुषार कपूर के घर पर भी गणेश जी आज विराजे। उन्होंने गणपति की तस्वीर शेयर करते हए लिखा, ‘कृतज्ञता से लेकर रवैये तक, सब ठीक है! आइए प्रार्थना करें।गणपति बप्पा मोरिया। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)

सोहा अली खान और कुणाल खेमू के घर विराजे भगवान गणेश 

एक्ट्रेस सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी अपने आवास पर गणपति की स्थापना की। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ गणेश जी की तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘भगवान गणेश हम सभी के जीवन में ज्ञान, आनंद और खुशियाँ लाएँ। आपको और आपके प्रियजनों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ। गणपति बप्पा मोरिया।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोनाली बेंद्रे ने भी गणेश जी का किया स्वागत 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अपने घर पर गणेश जी की स्थापना की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभ दिन, गणपति बप्पा मोरया।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

शनाया कपूर ने की गणपति की स्थापना 

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी अपने घर पर गणपति जी की स्थापना की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

इस सबके अलावा शिल्पा शेट्टी और मनीष मल्होत्रा जैसे कई सेलिब्रिटी के घर पर भी गणपति विराजमान हुए है। सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने भी बप्पा का स्वागत किया।