भरी महफिल में गिरते गिरते बची एक्ट्रेस हेमा मालिनी, देखें Video

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) भरी महफिल में गिरते गिरते बची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को चक्कर आया जिसके चलते वह गिरने से बची।

बता दें कि हेमा मालिनी ने लंबे समय तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों करोड़ों दिलों पर राज किया है। फिलहाल वह पर्दे से दूर हैं। वह जनता की सेवा में लगी हुई है। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद है। हेमा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इसी दौरान चलते चलते उनका पैर अचानक से फिसल गया पर एक्ट्रेस ने खुद को तुरंत ही संभाल लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि हेमा मालिनी को अचानक चक्कर आने के चलते ऐसा हुआ। हालांकि, अभी तक इस घटना को लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। उधर, फैंस का कहना है कि सीनियर आर्टिस्ट के इस मूमेंट को दिखाना ठीक नहीं है।

एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो पर रोष व्यक्त करते हुए लिखा, “क्या हम अपने दिग्गज एक्टर्स को गिरते और लड़खड़ाते हुए दिखाने से बच सकते हैं। यह कुछ हद तक अपमानजनक लगता है।” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह एक सीनियर नागरिक और एक सांसद के लिए बहुत असभ्य और अपमानजनक है। इस कैप्शन के पीछे बेहद घटिया मानसिकता और बेहद असंवेदनशीलता। आप भी एक दिन बूढ़े हो जायेंगे इसलिए थोड़ा शिष्टाचार और सहानुभूति रखें।”