Kareena Kapoor and Karisma Kapoor

Loading

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) राजनीति में कदम रख सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हो सकती हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले इस खबर ने तहलका मचा दिया है। अगर करीना कपूर और करिश्मा कपूर शिवसेना में शामिल होती है तो यह शिंदे के लिए फायदेमंद हो सकता है। पार्टी दोनों को मुंबई से लोकसभा चुनाव टिकट दे सकती है। हालांकि अभी अभिनेत्रियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले गोविंदा ने राजनीति में वापस लौट आए हैं। वह गुरुवार (28 मार्च) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए। 2004 में गोविंदा ने उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था और बीजेपी के राम नाइक को हराया था। गोविंदा ने भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ दिया था। हालांकि, अब चर्चा है कि वह उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से लड़ सकते हैं।

गोविंदा ने आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने के बाद 2004-2009 तक के राजनीति सफर को याद करते हुए कहा, “मुझे जो काम मिलेगा वो काम मैं ईमानदारी से करूंगा। मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं। यह भगवान का आशीर्वाद है। मैंने सोचा कि मैं दोबारा राजनीति में नहीं आऊंगा।”

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मुंबई को लेकर गोविंदा ने कहा कि शहर अब साफ और बेहतर दिखता है। उन्होंने यह भी कहा कि कहा उनके के माता-पिता के शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के साथ अच्छे संबंध थे।