Photo: Instagram
Photo: Instagram

Loading

मुंबई: जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद अभिनेता सूरज पंचोली ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही इस दौरान उन्होंने इन दस साल के अपनी जिंदगी के अनुभवों को भी मीडिया के साथ शेयर किया।

दर्दनाक रहा सूरज का 10 साल

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सूरज पंचोली ने लिखा,’सच्चाई की हमेशा जीत होती है।’ सूरज ने जिया खान केस में बरी होने के बाद अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा,’इस फैसले को आने में 10 साल लगे। इस दौरान बिताया हुआ समय काफी दर्दनाक और रातों की नींद हराम करने वाला था, लेकिन आज मैंने न केवल ये केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास को भी वापस पा लिया है।’

दुखों से मिली राहत

सूरज पंचोली के मुताबिक, ‘इन दस सालों में उन्होंने काफी कुछ झेला है। उनकी जिंदगी के दस साल तबाह हो गए। ये दस साल उन्हें कौन वापस लौटाएगा? हालांकि उन्हें खुशी है कि अब उन्हें इन दुखों से राहत मिल गई है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi)

क्या था मामला ?

गौरतलब है कि जिया खान 3 जून, 2013 को जुहू स्थित अपने  घर पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को जिया खान के घर से 6 पन्नों का हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में 11 जून, 2013 को सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2014 में मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी थी। सीबीआई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी कर दिया।