Photo: Instagram
Photo: Instagram

Loading

मुंबई: 7 मई, 1993 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। अमायरा का बॉलीवुड में ट्रैक रिकॉर्ड उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उन्होंने साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों में खूब नाम कमाया। अपने करियर की जर्नी के दौरान उन्हें इंडस्ट्री में शोषण का भी सामना करना पड़ा था। अमायरा के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

यौन उत्पीड़न कर चुकी हैं सामना

कई विज्ञापनों में काम कर अपनी पहचान बना चुकी अमायरा ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट को लेकर भी अपनी आवाज उठा चुकी हैं। एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन इस दौरान दोनों ही इंडस्ट्री में शोषण का सामना करना पड़ा था। हालही में एक इंटरव्यू में अमायरा ने इंडस्ट्री में होने वाले शोषण के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह इस मामले में दोनों ही इंडस्ट्री एक दूजे से ज्यादा अलग नहीं हैं। उनके मुताबिक वह बॉलीवुड और साउथ दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों और महिलाओं से यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं।

फिल्म रही फ्लॉप अमायरा हुई हिट

बता दें कि साल 2013 में अमायरा ने फिल्म ‘इसक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 26 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी। अमायरा के साथ इस फिल्म में प्रतीक बब्बर नजर आए थे। हालांकि उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही लेकिन उन्हें काम मिलता रहा। एक-आध तमिल फिल्मों में नजर आई अमायरा को उस समय जबरदस्त फेम मिला जब उन्हें जैकी चेन के साथ ‘कुंग फू योगा’ जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। अमायरा का ये पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amyra Dastur (@amyradastur93)

अमायरा का वर्क फ्रंट

हॉलीवुड फिल्म में काम करने का उन्हें फायदा ये मिला कि उन्हें हिंदी फिल्मों में काम मिलने लगा। ‘जजमेंटल हो क्या’, ‘कोई जाने ना’, ‘मेड इन चाइना’ सहित अमायरा अब तक 25 फिल्मों में काम कर चुकी है। अमायरा ने बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी कई फिल्मों में काम किया है। अमायरा ने हिंदी के साथ तमिल तेलुगु और दूसरी रीजनल भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। जल्द ही वो तमिल फिल्म ‘बघीरा’ में नजर आएंगी।