Jawan
Photo - Social Media

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। प्रशंसकों को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया है। वहीं हाल ही में फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख खान के फुल एनर्जी डांस मूव्स को देखकर उनके फैंस को अपनी आंखों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। फैंस शाहरुख खान के डांस की तारीफ करते हुए ‘जिंदा बंदा’ गाने पर थिरक रहे हैं।

कुछ ही समय में यह गाना सुपरहिट हो गया। वहीं अब 57 साल की उम्र में शाहरुख खान के इस कमरतोड़ डांस के बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान के इस डांस की जमकर तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘जिंदा बंदा’ गाने का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, “57 साल के हैं ये एक्टर? स्पष्टतः उसकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया गुरुत्वाकर्षण शक्तियों को चुनौती देती है! वह अधिकांश लोगों से 10 गुना अधिक जीवंत है। ‘जिंदा बंदा’ हो तो ऐसा।” 

गौरतलब है कि फिल्म ‘जवान’ को एटली ने डायरेक्ट किया है और गौरी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में  नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण का फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है। फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।