Monalisa Dance Video
मोनालिसा की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री की शुमार एक्ट्रेसेस में से एक मोनालिसा (Monalisa) अपने अदायगी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने एक्टिंग से फैंस में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच मोनालिसा के डांस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने इस डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो ब्लू कलर के आउटफिट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ के गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा का ये लटके-झटके वाला वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो को लाइक करते हुए कमेंट्स भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें ‘बेकाबू’ और ‘नजर’ जैसे शोज शामिल है। मोनालिसा ‘बिग बॉस 10’ में भी दिखाई दी थी। इसी शो में उन्होंने एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत संग शादी रचाई थीं।