कोरोना : डोनेशन ना करने पर शाहरुख़ खान पर उठे सवाल, फैंस ने किया बचाव

मुंबई. दुनियाभर में जानलेवा कोरोनावायरस कारण लोग डरे हुए है। इस महामारी से बचने के लिए भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लागू हो गया है। इस वायरस से जंग लड़ने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भारत सरकार को फंड देकर

Loading

मुंबई. दुनियाभर में जानलेवा कोरोनावायरस कारण लोग डरे हुए है। इस महामारी से बचने के लिए भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लागू हो गया है। इस वायरस से जंग लड़ने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भारत सरकार को फंड देकर मदद कर रहे है। बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन तक सारे स्टार्स सरकार की मदद करने के लिए डोनेशन कर रहे है। इसके बाद से ही शाहरुख़ खान के डोनेशन ना करने का मुद्दा सोशल मीडिया पर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े : पुलिस की करवाई पर ऋचा चड्डा ने उठाया सवाल कहा, लोगो को पीटने के पीछे तर्क क्या है?

हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख़ खान दुबई के लोगो को अपना ध्यान रखने की बात कर रहे है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा की, शाहरुख़ कमाता हिंदुस्तान में है, लेकिन दुबई के लोगो की फ़िक्र कर रहा है। वही दूसरी तरफ खबरें हैं कि शाहरुख खान ने पाकिस्तान को 45 करोड़ रुपए दान किया है।

यह भी पढ़े : इस TV एक्ट्रेस ने की रामायण की एडल्ट फिल्म से तुलना, अब हो रही है गिरफ्तारी की मांग

इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो चुका है। कई लोग इस खबर का काफी विरोध करते भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख़ खान के दुबई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसी बीच शाहरुख़ खान का बचाव करते हुए उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर #StopNegativityAgainstSRKहैशटैग शुरू कर दिया है। शाहरुख का बचाव करते हुए उनके फैंस कुछ ट्वीट किये है। इसमें उन्होंने शाहरुख़ के पुराने डोनेशन के बारे में बताया है।