Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन की फोटो (Photo Source -Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की शूटिंग में  बिजी चल रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें एक्टर मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन ने 13 अक्टूबर को काम पर जाने के लिए अपनी लग्जरी कारों को छोड़कर मुंबई मेट्रो को चुना। तस्वीरों में एक्टर आम लोगों की तरह मुंबई मेट्रो में ट्रेवल करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई।

ऋतिक रोशन ने तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई मेट्रो में ट्रेवल करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज काम पर जाने के लिए मेट्रो पकड़ी। कुछ बेहद प्यारे और दयालु लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे जो प्यार दिया, उसे आपके साथ साझा कर रहा हूं। अनुभव शानदार था गर्मी+यातायात को मात दें। मैं जिस एक्शन शूट के लिए जा रहा हूं, उसके लिए मैंने अपनी पीठ बचाकर रखी है।” ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक करते हुए कमेंट कर रहे हैं।   

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

इन फिल्मों में आएंगे नजर 

बात करें ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। ऋतिक रोशन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में फिल्म ‘वॉर 2’ है। जिसमें वो जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे।