Hrithik Roshan Ganpati Visarjan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के हैंडसम हंक एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऋतिक रोशन ने मुंबई में स्थित अपने घर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर्व पर बप्पा का स्थापना किया था। एक्टर ने आज, शनिवार को अपनी पूरी फैमिली के साथ भगवान गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) किया है। इस मौके पर ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद रहीं।

‘फाइटर’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बप्पा के विसर्जन का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपनी फैमिली के साथ तस्वीरों को भी शेयर किया है। तस्वीरों में ऋतिक और सबा एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। ऋतिक के इंस्टाग्राम पोस्ट की पहली तस्वीर में ऋतिक बप्पा की मूर्ति और अपनी पूरी फैमिली के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ सबा भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सभी को स्माइल करते हुए देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

‘फाइटर’ इस महीने होगी रिलीज 

तस्वीर में ऋतिक और सबा के अलावा उनकी भतीजी सुरानिका, बहन सुनैना रोशन और मां पिंकी रोशन और पिता राकेश रोशन भी नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में ऋतिक और सुरानिका बप्पा की मूर्ति को घर में रखे पानी के टब में विसर्जित करते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, ‘यह हमारे घर और दिलों को खुशी और मोदक से भरने का मौसम है। (बाकी सभी के लिए मोदक)” ऋतिक रोशन का यह पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ जनवरी, 2024 में रिलीज होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आया है। फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।