javed-akhtar-birthday-special-know-about-his-love-story-with-shabana-azmi

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था।

    Loading

    मुंबई, बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आज अपना 77 वां जन्मदिन मना रहे है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था।  जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का जन्म ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता मशहूर शायर जान निसार अख्तर थे और उनकी मां सफिया अख्तर थी। जावेद के पिता बॉलीवुड में गीतकार थे और उर्दू के कवि थे। वहीं उनके दादा मुझ्तर खैराबादी भी एक कवि थे। जावेद अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं।तो आज जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के जन्मदिन पर जानते है उनके बारे में कुछ खास बातें…

    जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लखनऊ के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ पार्टनरशिप की थी। दोनों की दोस्ती ‘सरहदी लुटेरा’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सलीम खान एक्टर के तौर पर नज़र आए थे। वहीं जावेद अख्तर (Javed Akhtar) फिल्म के डायलॉग राइटर थे।

    जावेद अख्तर (Javed Akhtar) तब क्लैपर बॉय का काम करते थे। इसके चलते उन्हें पहली बार फिल्म लिखने का मौका मिला। सलीम-जावेद की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। उनकी शुरुआती फिल्म ‘अधिकार’ और ‘अंदाज’ थी । इसके बाद दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर हिट दिए । इनमें ‘शोले’ भी शामिल है 

    जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी से दूसरी शादी की है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने शबाना आजमी के साथ दूसरी शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प की है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर शबाना के पिता कैफी आजमी से मिलने जाया करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुए। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, शबाना की मां और पिता कैफी आजमी इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। शबाना के पेरेंट्स यह नहीं चाहते थे कि, उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा शख्स से हो। लेकिन, शबाना नहीं मानी। उन्होंने अपने माता पिता को समझाया।  

    इसके बाद जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने साल 1978 में अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से तलाक ले लिया। जावेद की पहली पत्नी हनी को भी इस बात का एहसास हुआ कि,  उनका पति अब उनसे प्यार नहीं करता, उन्होंने जावेद को शबाना के पास जाने के लिए कह दिया। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और हनी के बच्चों है, जिनका नाम फरहान अख्तर और जोया अख्तर है। हनी से तलाक लेने के बाद जावेद और शबाना ने साल 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर दिया। हालांकि इस शादी से शबाना को कोई बच्चा नहीं है।

    बता दें कि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट लिरिक्स के लिए मिले हैं। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को पद्मश्री, पद्मभूषण और साहित्य अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।