Kajol-Nysa
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) काजोल (Kajol) अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के साथ आज यानि रविवार की सुबह बप्पा के दर्शन करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने गणपति का दर्शन कर माथा टेक आशीर्वाद लिया। इस दौरान काजोल और न्यासा को सिंपल लुक में स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस काजोल को फ्लोरल कुर्ते में देखा गया साथ ही वो अपनी आंखों पर चश्मा लगाए भी दिखीं। वहीं बेटी न्यासा देवगन व्हाइट कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में दिखीं साथ ही वो मैचिंग दुपट्टा भी टीमअप किए नजर आईं।

    जब एक्ट्रेस और न्यासा मंदिर से दर्शन करके बाहर निकली तो उनके माथे पर टीका लगा हुआ देखा गया जबकि न्यासा हाथों में माला-फूल और पूजा की थाली लिए हुए दिखीं। एक्ट्रेस दर्शन-पूजन करने के बाद कार में बैठने से पहले उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन भी किया। वहीं अब एक्ट्रेस के इस दर्शन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस और न्यासा देवगन का सिंपल लुक फैंस को खूब पसंद आया है।

    वहीं लोग न्यासा देवगन के इस ड्रेसिंग सेंस से काफी हैरान भी हुए हैं क्योंकि न्यासा देवगन अक्सर बोल्ड आउटफिट में स्पॉट की जाती हैं। पार्टियों में उनका बोल्ड लुक देखने को मिलता है। जिसके लिए वो काफी ट्रोल भी की जाती हैं। हालांकि, न्यासा ने कभी ट्रोलिंग का जवाब नहीं दिया।

    गौरतलब है कि न्यासा देवगन काजोल और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी हैं। कपल का एक बेटा युग भी हैं। न्यासा देवगन 20 साल की हो गई हैं, लेकिन बॉलीवुड से वो बहुत दूर हैं। वहीं उनके पैरेंट्स भी कई इंटरव्यू में यह बता चुके हैं कि न्यासा को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं है।