Kareena Kapoor-Saif Ali Khan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने पति और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अपने दोनों बेटों जेह अली खान और तैमूर के साथ अफ्रीका वेकेशन से वापस मुंबई लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ अफ्रीका वेकेशन का जमकर लुफ्त उठाई हैं। जिसकी तस्वीरें को वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करती रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की थी।

जिसमें वो बेहद हैंडसम लुक में नजर आए। तस्वीर में एक्टर को क्लीन शेव में देखा गया। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। बीती रात करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों संग नजर आ रही हैं।

तस्वीर में करीना कपूर खान को छोटे बेटे जेह अली खान का हाथ पकडे और सैफ अली खान को अपने बड़े बेटे तैमूर का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। करीना कपूर खान एक हाथ में बैग भी कैरी की हैं। वहीं उनके सामने एक प्राइवेट जेट भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हमारे दिल के कुछ हिस्से को जंगल में छोड़कर… अफ्रीका 2023…” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

अगर हम बात करें करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं। वहीं एक्ट्रेस के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स है। जिसमें ‘द क्रू’ भी शामिल है। वहीं सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। वो जल्द ही ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे।