सिक्योरिटी तोड़कर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैंस पर भड़की प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई: दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय अजीब-सी स्थिति पैदा हो गई जब प्रियंका चोपड़ा की सिक्योरिटी का घेरा तोड़कर दो लोग अंदर घुस आये और प्रियंका के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। फैंस की इस कोशिश पर प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह भड़क उठी और उन्होंने गार्ड्स से दोनों को बाहर निकालने को कहा। बता दें कि प्रियंका अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क से आज सुबह दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें भीड़ का सामना करना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकली एक आदमी उनके सिक्योरिटी गार्ड को धक्का देता हुआ उनके नजदीक पहुंच गया। इससे पहले की प्रियंका कुछ समझ पाती एक दूसरा आदमी उनके पास पहुंचकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इसी बात ने नाराज प्रियंका ने उन्हें डांट लगा दी। बाद में उनका गार्ड्स दोनों को बाहर ले गया।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज दिल्ली के कपूरथला हॉउस में सगाई करने जा रहे हैं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो रही है।