प्रियंका चोपड़ा का सनसीखेज खुलासा, डायरेक्टर ने अंडरवियर दिखाने को कहा

Loading

मुंबई: पिछले काफी दिनों से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पोल खोलने में जुटी हुई है। बॉलीवुड में मूवी माफिया गैंग की बात कहकर सनसनी मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रियंका के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का विवाद एक बार फिर गरम हो गया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि एक स्ट्राइपिंग सीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक उनका ‘अंडरवियर’ देखना चाहता था। इस बात से वो इतनी असहज हो गई कि उन्होंने फिल्म ही छोड़ दी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को एक ऐसा किरदार निभाना था, जो अंडरकवर हो जाता है। वह बोलीं, ‘यह 2002 या 2003 की बात हो सकती है… मैं अंडरकवर हूं, मैं लड़के को बहका रही थी।’ जाहिर है कि जब वे अंडरकवर होते हैं तो लड़कियां यही करती हैं। लेकिन मैं उस लड़के को बहला-फुसला रही हूं और आपको कपड़ा उतारना होगा। मैं चादर से ढकना चाहती थीं, लेकिन फिल्म निर्माता ने कहा, ‘नहीं, मुझे अंडरवियर देखना है। वरना कोई इस फिल्म को देखने क्यों आएगा?’

प्रियंका के मुताबिक जिस समय उनके साथ ये घटना हुई तब तक वो कई फिल्मों में काम कर चुकी थी और लोग उन्हें पहचानने लगे थे। जब उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो नए लोगों के साथ क्या होता होगा इसका तो केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है।