मुंबई: ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल बाद सलमान खान करण जौहर की फिल्म में काम कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे।
How is megastar Salman Khan's new look?
||#Tiger3 | #SalmanKhan || pic.twitter.com/s1bJRcPodU
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 20, 2023
विष्णुवर्धन इससे पहले फिल्म ‘शेरशाह’ का निर्देशन कर चुके हैं। ‘शेरशाह’ में जिस तरह से कारगिल युद्ध को दिखाया गया, उसे काफी पसंद किया गया। अब निर्देशक अपनी अगली फिल्म भी भारतीय सेना पर केंद्रित बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए सलमान खान ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
हालही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो आर्मी ऑफिसर बनने के चलते ही सलमान खान ने इस तरह का लुक अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘टाइगर 3’ के रिलीज होने के तुरंत बाद ही सलमान खान इस नई फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे।