Amitabh Bachchan
Photo - Amitabh Bachchan/Insta

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ तक की बातों को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बिग बी अपने ब्लॉग के जरिए भी अपने प्रशसंकों से जुड़े रहते हैं। जहां वो खुद से जुड़ी अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर आपको भी एक नायाब चीज सिखने को मिलेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधु ने गर्मी से बचने का तगड़ा जुगाड़ निकाला है। साधु ने अपने सिर पर पंखा बांध रखा है। पंखा साधु के माथे से लटका हुआ मुंह पर हवा दे रहा है। जो सोलर प्लेट से चलता है। वीडियो में एक शख्स जब साधु से पूछता है कि यह क्या सिस्टम है बाबाजी?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

जिसपर साधु ने जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने गर्मी से बचने का उपाय निकाला है। जिसके बाद बाबाजी जी ने पंखे की खूबियां भी बताई। उन्होंने कहा कि छांव में जाने पर पंखा बंद हो जाएगा और जितनी तेज धूप होगी, पंखा उतनी तेजी से चलेगा। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इंडिया अविष्कार की जननी..” भारत माता की जय” अब उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।