Thalapathy Vijay Instagram
Photo - Thalapathy Vijay Instagram/Insta

Loading

मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के सुपरस्टार (Superstar) थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है। एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘वारिसु’ (Varisu) में नजर आए थे। एक्टर ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एंट्री की है। उन्होंने पहली बार इंस्टाग्राम (Instagram) पर अकाउंट बनाया है। उनकी ये एंट्री काफी धमाकेदार रही। एक्टर के इंस्टाग्राम पर आते ही उनके फॉलोअर्स की भीड़ लगनी शुरू हो गई।

उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फैंस फॉलोअर्स हो गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी यूज किया है। पहले पोस्ट में एक्टर ने अपनी तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वो व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट भी पहना हुआ है। तस्वीर में विजय दाढ़ी और बड़े बालों में नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हेल्लो नानबास और नानबिस (एसआईसी)।” एक्टर के इस पहले पोस्ट को अब तक 44 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस उनके इस पोस्ट को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हालांकि, इससे पहले विजय अपने फैंस से ट्विटर अकाउंट के जरिए रूबरू होते रहे हैं, लेकिन उन्होंने बीच में सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। 

अगर हम बात करें थलापति विजय के वर्कफ्रंट कि तो वो इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश लनागराज कर रहे हैं। फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी।