Ram Navami 2023
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : आज यानी 30 मार्च को देशभर में ‘रामनवमी’ (Ram Navami) का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू धर्म के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। क्योंकि, रामनवमी के दिन ही भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) ने अयोध्या (Ayodhya) में राजा दशरथ (Dasaratha) के घर पर जन्म लिया था। इसी वजह से रामनवमी पर्व पर व्रत और पूजा करने का भी विधान है। वहीं इस शुभ अवसर पर मनोरंजन जगत के सेलेब्स ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए राम नवमी विश किया है साथ ही जय श्री राम का जयकारा भी लगाया है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर राम दरबार की एक तस्वीर को शेयर कर लिखा, “आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम आपको सुखी रखें! एवं हमेशा आपके और आपके परिवार की रक्षा करें।जय श्री राम! हैप्पी राम नवमी।”

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री राम।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए मध्य प्रदेश के ओरछा में राम राजा मंदिर पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने वहां से अपने तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “मुझे मध्य प्रदेश के ओरछा में राम राजा मंदिर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भारत में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां श्री राम की राजा के रूप में पूजा की जाती है और वह भी एक महल में। प्रतिदिन श्री राम को शस्त्र प्रणाम किया जाता है। सुबह-सुबह अभिवादन के समारोह की भव्यता का गवाह बनना एक जबरदस्त स्फूर्तिदायक और अनूठा अनुभव था। राम नवमी के पावन अवसर पर, प्रार्थना करते हैं कि हम सभी सत्य, क्षमा, आंतरिक अच्छाई और धर्म के मार्ग पर चलें। जय श्री राम।”

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मेहश बाबू ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए अपने फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने लिखा, “श्री राम नवमी की शुभकामनाएं! इस शुभ दिन पर आपको शांति, आनंद और पूर्णता की कामना!”